एक्सप्लोरर

जिसे आप नॉर्मल फ्लू समझ रहे हैं कहीं वो खतरनाक निपाह वायरस तो नहीं, जानिए इसके लक्षण

इस वक्त देश के कई हिस्सों में जानलेवा निपाह वायरस का कहर फैला हुआ है. इसके लक्षण बिलकुल आम बुखार जैसे होते हैं और इसी के चलते अधिकतर लोग इसे इग्नोर कर देते हैं जिससे स्थिति जानलेवा हो जाती है.

Nipah Virus Symptoms: बरसात के महीने में फ्लू (flu)का कहर छा जाता है. इस दौरान संक्रमण के चलते कई लोग फ्लू के शिकार बनकर बुखार की जद में आ जाते हैं. लेकिन कई बार जिसे हम नॉर्मल फ्लू समझकर नजरंदाज कर देते हैं, वो किसी बड़े खतरे का संकेत भी हो सकता है. ऐसा ही एक खतरा आजकल छा रहा है जिसे निपाह वायरस (nipah virus)कहा जा रहा है. साउथ इंडिया में निपाह वायरस के मामलों में तेजी देखी जा रही है और हेल्थ एक्सपर्ट भी इसे लेकर जनता को सचेत कर रहे हैं. ऐसे में आपका ये जानना जरूरी है कि खतरनाक निपाह वायरस के लक्षण (nipah virus symptoms)क्या हैं ताकि समय रहते इसका बचाव और इलाज संभव हो सके. 
 
कैसे फैलता है निपाह वायरस
निपाह वायरस के बारे में कहा जा रहा है कि ये जानवरों के जरिए फैलता है और इंसानों में इसके चलते मौत तक हो जाती है. इसे जूटोनिक वायरस भी कहा जा रहा है. घोड़े, कुत्ते, सूअर, बकरी और बिल्ली जैसे जानवरों के जरिए निपाह वायरस इंसानों को तेजी से अपना शिकार बना रहा है. इसके कई लक्षण बिलकुल आम वायरल बुखार की तरह हैं और यही कारण है कि लोग इसको लेकर लापरवाह हो जाते हैं और स्थिति बिगड़ने पर जानलेवा बन जाती है. 
 
निपाह वायरस के इन लक्षणों को ना करें इग्नोर 
हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि निपाह वायरस के संपर्क में आने पर किसी इंसान में 5 से लेकर 15 दिनों तक इसके लक्षण दिखने लगते हैं. सबसे पहले बुखार और सिरदर्द की परेशानी होती है और फिर खांसी, बलगम औऱ सांस लेने में दिक्कत होने लगती है. निपाह वायरस जब शरीर पर अपना असर करने लगता है तो बुखार बना रहता है औऱ गला खराब हो जाता है. मरीज को उल्टी और दस्त की शिकायत हो जाती है. मरीज बहुत ज्यादा कमजोरी फील करता है औऱ उसकी मांसपेशियों में दर्द होने लगता है.
 
निपाह वायरस में स्थिति गंभीर होने पर क्या होता है 
अगर इन लक्षणों को लंबे समय तक इग्नोर किया जाए तो मरीज के दिमाग तक निपाह वायरस का संक्रमण फैल सकता है जिससे स्थिति जानलेवा बन सकती है. ऐसी स्थिति में मरीज भ्रम का शिकार होता है, उसे बोलने में दिक्कत होने लगती है. इसके अलावा बेहोशी छाना या फिर दौरा पड़ने के भी खतरे उभरते हैं. ऐसे में जरूरी है कि निपाह वायरस के कहर के इस दौर में किसी भी इंसान को आम बुखार और फ्लू को भी नजरंदाज नहीं करना चाहिए. अगर ऐसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget